15 जुलाई को मिलेगी जेवर एयरपोर्ट मेट्रो की डीपीआरपी

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) 15 जुलाई को जेवर एयरपोर्ट मेट्रो की फिजबिलिटी और डीपीआरपी सौंपेगा। डीएमआरसी के अधिकारी प्रजेंटेशन भी देंगे। एयरपोर्ट मेट्रो के लिए जेवर से नई दिल्ली तक नया कॉरिडोर बनेगा। यह करीब 72 किलोमीटर लंबा होगा।

जेवर एयरपोर्ट को मेट्रो के जरिए नई दिल्ली एयरपोर्ट से जोड़ा जाना है। इसके लिए जेवर से नई दिल्ली तक नया कॉरिडोर बनाया जाएगा। नई दिल्ली में इस नए कॉरिडोर को दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने फीजिबिलिटी और डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी डीएमआरसी को सौंपी है। डीएमआरसी ने ट्रैफिक रिपोर्ट सौंप दी है। अब फीजिबिलिटी और डीपीआर रिपोर्ट दी जानी है। डीएमआरसी 15 जुलाई को दोनों रिपोर्ट यमुना प्राधिकरण को सौंप देगा।

यह कॉरिडोर दो चरणों में बनाया जाएगा। पहला चरण जेवर से नॉलेज पार्क-2 तक बनाया जाएगा। इसके बाद ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क टू से नई दिल्ली तक कॉरिडोर बनेगा। इस कॉरिडोर पर मेट्रो 120 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। इसमें 11 स्टेशन बनाने की योजना है। जेवर से नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा तक छह और ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। डीपीआर आने के बाद यमुना प्राधिकरण इस प्रस्ताव को प्रदेश सरकार को भेजेगा। प्रदेश सरकार की मुहर के बाद इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment