शिवलोक कॉलोनी में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

रातभर हंगामा मचाने वाले भाइयों को पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान

हरिद्वार। शिवलोक कॉलोनी में बुधवार की देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आपसी कहासुनी के बाद दो सगे भाई आपे से बाहर हो गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि आसपास के लोगों से भी बहस, गाली-गलौज और धमकियों का दौर शुरू हो गया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

रानीपुर पुलिस को सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि शिवलोक कॉलोनी में दो युवक आपस में भिड़ गए हैं और स्थिति तनावपूर्ण हो रही है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि दीपक और दिव्यांश नामक दो भाई, जो जमालपुर खुर्द के रहने वाले हैं, एक-दूसरे से उलझे हुए हैं और मारपीट कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि झगड़ा धीरे-धीरे पूरे मोहल्ले में तनाव फैलाने लगा था, क्योंकि दोनों भाइयों ने आस-पास के लोगों से भी बदसलूकी शुरू कर दी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लिया और थाने ले आई।

कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment