नोएडा संवाददाता, थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने ने महिला को जलाने वाले अभियुक्त यादवेन्द्र यादव उर्फ टिन्कू पुत्र राम नरायन ग्राम परौल थाना सौरिक जिला कन्नौज वर्तमान पता-ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस सैक्टर 135 नोएडा को ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि 2 मार्च 2023 की रात्रि को पीआरवी द्वारा थाना एक्सप्रेस-वे पर सूचना दी गयी कि ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस वाजिदपुर पुस्ता मे रहने वाली महिला को उनके पति यादवेन्द्र यादव उर्फ टिन्कू पुत्र राम नरायन ग्राम परौल थाना सौरिक जिला कन्नौज जो कि ग्रीन ब्यूटी फार्म हाउस मे माली का कार्य करता है। उसने जलाकर गंम्भीर रूप से घायल कर दिया है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त महिला को जली हुई अवस्था मे जिला अस्पताल निठारी नोएडा मे एडमिट कराया गया जहाँ डॉक्टर ने उक्त महिला को उपचार हेतु सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था। महिला की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। पूछताछ मे उक्त महिला द्वारा बताया गया कि उसका पति यादवेन्द्र शराब पीता है और उससे झगड़ा करता है। घटना के दिन भी यादवेन्द्र शराब पीकर आया था और अपनी पत्नी से गाली-गलौच कर झगड़ा किया था जिस पर उसकी महिला द्वारा जनरेटर के लिये रखे हुये डीजल को अपने ऊपर उडे़ल लिया था और उसके पति यादवेन्द्र ने उसके ऊपर जलती हुयी माचिस की तिल्ली फेंक दी जिससे महिला जल गयी। महिला के भाई रामू सिंह द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में 4 मार्च 2023 को थाना एक्सप्रेस-वे पर प्रार्थना पत्र दिया था जिसके आधार पर थाना एक्सप्रेस-वे नोएडा पर मुकदमा अपराध संख्या 37/23 धारा 307,504 भादवि के तहत पंजीकृत कर लिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने महिला को जलाने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
- गोविंदपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नशे के विवाद में वारदात; आरोपी गिरफ्तार
- पत्नी की हत्या का आरोपी सरवर अली गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद
- दिल्ली में पानी के पुराने बिल पर बड़ी राहत, 31 मार्च 2027 तक 100% LPSC माफ
- दिल्ली में लागू होगी ई-कैबिनेट प्रणाली, कागजरहित और तेज होगा सरकार का कामकाज
- लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
- दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, मोबाइल गैलरी में मिली तस्वीर
- मोहन नगर में शव मिलने की गुत्थी सुलझी, गाली देने के विवाद में तीन युवकों ने की थी हत्या
