ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास खंड बिसरख में पहुंचकर कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के उपरांत शुक्रवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकासखंड बिसरख कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में मानकों के अनुरूप पत्रावलियों का रखरखाव किया जाए एवं विकासखंड बिसरख परिसर की साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष फोकस रखा जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकासखंड बिसरख परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पोषण पखवाड़ा के तहत स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता में विजेता बालक बालिकाओं को खेल उपकरण एवं प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर विकासखंड बिसरख प्रमुख अप्रीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, खंड विकास अधिकारी बिसरख, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने विकासखंड बिसरख के कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के उपरांत किया लोकार्पण
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ग्रेटर नोएडा में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 18 मोटरसाइकिलें बरामद
- नोएडा में त्योहारों से पहले बड़ी कार्रवाई: दादरी पुलिस ने पकड़ी 4 लाख रुपये के अवैध पटाखों की खेप, 2 गिरफ्तार
- ग्रेटर नोएडा: दो बार सील होने के बाद भी अवैध 5 मंजिला इमारत का निर्माण जारी, प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल
- नोएडा में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी: काले कपड़े पहनकर दर्ज कराया विरोध, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें
- दिल्ली हादसे के बाद जागा नोएडा प्राधिकरण: 81 गांवों में जर्जर मकानों का सर्वे शुरू, खाली करने के नोटिस
- जेवर एयरपोर्ट के आसपास आएंगी दुनिया की बड़ी कंपनियां, 2000 हेक्टेयर में बनेगा एविएशन हब
- नोएडा: उस निर्माणाधीन अवैध मॉल पर चला बुलडोजर, जहां प्राधिकरण टीम पर हुआ था हमला, इंजीनियरों पर छिड़का डीजल
- कनावनी किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी, अब इंदिरापुरम विस्तार में प्लॉट आवंटन के खिलाफ मोर्चा
