कैंटर की टक्कर से बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बीटा टु क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार प्रातः 2 बजे सूरजपुर से परी चौक की तरफ जा रहे ट्रक आईसर कैंटर नंबर यूपी16 डीटी 0287 ने अल्फा वन गेट नंबर 1 के सामने तुगलपुर से आकर यू-टर्न लेकर परी चौक की तरफ जाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे बुलेट पर सवार 24 वर्षीय विकास पुत्र नागेश्वर सिंह निवासी कुरैया जिला सारण बिहार की मौके पर मृत्यु हो गई। और घायल शुभम साहनी पुत्र अशोक साहनी निवासी छतरपुर दिल्ली को बेहोश हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी ट्रक चालक हिरासत में है। घायल युवक के परिजन मौके पर हैं। मृतक युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घायल और मृतक दोनों बीटेक थर्ड ईयर के छात्र हैं। मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment