Delhi Crime: शराब पीने से मना करने पर दो युवकों ने दोस्त को पीटा, दहशत फैलाने के लिए हवा में चलाई गोलियां

Rohit Kumar
2 Min Read

पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में शराब पीने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो दोस्ताें ने युवक को जमकर पीटा। दहशत बनाने के लिए हवा में गोली भी चलाई। किसी तरह से वहां से भागकर युवक ने अपनी जान बचाई।

पीड़ित अमित जायसवाल की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी की है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान नमन यादव व दिलदार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से देसी कट्टा भी बरामद किया है।

अमित जायसवाल अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहता है। वह शर्ट बनाने का काम करता है। वह रविवार दोपहर को हनुमान मंदिर के पास खड़ा हुआ था। तभी उसके पास उसका दोस्त दिलदार आया और शराब के ठेके पर साथ चलने के लिए कहने लगा। शुरुआत में पीड़ित ने मना किया, लेकिन वह जबरदस्ती करने लगा।

दोस्तों ने पीड़ित से शराब पीने के लिए कहा

पीड़ित उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गया। कुछ दूर चलते ही उन्हें उनका दोस्त नमन मिला, वह उसे भी अपने साथ ठेके पर ले गए। आरोप है कि नमन और दिलदार पीड़ित से शराब पीने के लिए कहने लगे। उसने मना कर दिया और वहां से चुपचाप निकलकर घर जाने लगा। रास्ते में उसके दोस्तों ने उसे घेर लिया और जमकर पीट दिया। दहशत के लिए गोली चला दी।

Share This Article
Leave a Comment