Delhi Accident: शांतिवन के पास भीषण सड़क हादसा, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली। कोतवाली इलाके में शांतिवन के पास देर रात भीषण सड़क हादसे हुए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

हादसा बहुत भीषण था। स्विफ्ट डिजायर कार इतनी तेज रफ्तार में थी की डिवाइडर से जंप कर दूसरी तरफ चली गई और एक सेलेरियो टैक्सी से जा टकराई। जिससे एक ड्राइवर की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी की रात थाना कोतवाली क्षेत्र में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से पहले झील कट के पास सलीम गढ़ रोड पर एक भीषण दुर्घटना की सूचना मिली है। इस घटना में, एक सफेद सेलेरियो और एक स्विफ्ट कार घटनास्थल पर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हालत में पाए गए।

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सेलेरियो को स्विफ्ट ने विपरीत दिशा से टक्कर मारी थी, जिससे बीच सड़क का डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया था। लक्ष्मी नगर निवासी स्विफ्ट कार के चालक गौरव मल्होत्रा को मृत घोषित कर दिया गया। चार अन्य, सुमित, सौरव और 2 अज्ञात को चोटें आई हैं, जिनमें से एक अज्ञात की हालत ट्रॉमा सेंटर में गंभीर है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment