अलीपुर के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

News Desk
2 Min Read

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के अलीपुर के गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने अपने दो बच्चों के सामने गले में रस्सी से फंदा लगा पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली।

रोते बिलखते बच्चों को देख एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीरपुर हिंदू गांव में लोकेश (30) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी प्रिया बेटा ध्रुव (5) और गर्वित (3) हैं। वह खराद का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह स्कूल से कुछ दूरी पेड़ से लटक आत्महत्या कर ली।

पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था

एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह ट्रोनिका सिटी पुलिस को जानकारी मिली कि अलीपुर के जंगल में एक युवक का शव रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ है।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिनाख्त के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया व उसके स्वजन को मौके पर बुलाया। स्वजन ने पूछताछ में बताया कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। जिसके चलते बृहस्पतिवार सुबह लोकेश बच्चों को स्कूल से लाकर अलीपुर के जंगल में पहुंचा और रस्सी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बच्चों को रोते हुए देख एक राहगीर वहां पहुंचा और शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है एक वर्ष पूर्व भी लोकेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। एसीपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment