मंदिर में मिला युवक का शव, सिर में गोली मारकर की गयी हत्या

Amit
1 Min Read

दो दिन पहले ही हैदराबाद से आया था युवक, पुलिस कर रही कारणों की जांच

उत्तर प्रदेश। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तखरऊ निवासी 22 वर्षीय मदन कठेरिया की सोमवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव में ही स्थित काली माता के निर्माणाधीन मंदिर में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक अनुसूचित जाति से संबंधित था और हैदराबाद में आइसक्रीम बेचने का काम करता था। वह दो दिन पहले ही अपने गांव लौटा था।

परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे मदन घर पर ही था, लेकिन थोड़ी देर बाद उसका शव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण राहुल मिठास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली।

पुलिस ने बताया कि युवक के सिर में गोली मारी गई थी और उसका शव मंदिर के अंदर से उठाकर बाहर रख दिया गया था। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment