बिना OTP और कॉल के खाते से उड़ाए 95 हजार, दो UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बिना ओटीपी पूछे, बिना काल से संपर्क किए खाते से 94,999 रुपये निकालने के मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत के बाद ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

न्याय खंड़-एक निवासी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 24 जून 2026 को साइबर ठगों ने दो यूपीआई ट्रांजेक्शन कर उनके खाते से 94,999.40 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वारदात को अंजाम दिया गया।

ठगों ने की दो ट्रांजेक्शन

ठगोंं ने 49,999.41 और 44,999.99 की दो ट्रांजेक्शन की। एक ट्रांजेक्शन अली हसन व दूसरी प्रभाकर कुमार के नाम हुई। आरोप है कि साइबर ठगों ने बना ओटीपी पूछे और बिना काल से संपर्क किए वारदात को अंजाम दिया है।

25 जून को उन्होंने साइबर सेल में ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उनकी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द वारदात से पर्दाफाश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment