नोएडा। नोएडा में बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की प्रवर्तन दल की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को टीम ने नौ जगह छापामारी की।
विद्युत चोरी करने वाले छह लोागें पर गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई। 10 लाख रुपये से अधिक के तीन बकाएदारों के कनेक्शन काटकर कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई अधिशाषी अभियंता (छापामारी) अमित त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
विद्युत निगम की प्रवर्तन दल की टीम ने अच्छेजा गांव की महादेव एंक्लेव में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यहां अरविंद कुमार, विशाल, युनेंद्र शर्मा और सपना के परिसरों में साढे आठ हजार वाट से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई।
गांव कलाकुरी में छापा मारा
निगम ने चारों आरोपितों पर सेक्टर-63 स्थित विजिलेंस थाने में बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता पुष्पराज की टीम ने बनकापुर उपकेंद्र क्षेत्र के गांव कलाकुरी में छापा मारा।
वीरेंद्र और सुभाष के यहां 2000-2000 वाट की चोरी पकड़ी गई। इन दोनों मामलों में भी धारा-135 के तहत बुलंदशहर के थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया।
तीनों के कनेक्शन तुरंत काट दिए
प्रवर्तन दल प्रथम और अवर अभियंता पवन कुमार ने 10 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले तीन पुराने मामलों की जांच की। पवन कुमार (16.40 लाख), विपिन यादव (13.05 लाख) और अंकित यादव (11.92 लाख) के परिसरों में बिना अनुमति लाइन चलती मिली। टीम ने तीनों के कनेक्शन तुरंत काट दिए।
निगम ने साफ चेतावनी दी है कि भुगतान किए बगैर बिजली चलाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विद्युत निगम की टीम ने उपभोक्ताओं से बिजली चोरी नहीं करने की अपील की है।
