गाय ने मारा धक्का, गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, रोटी खिलाने के लिए थे उतरे

Rohit Kumar
2 Min Read

देहरादून: मसूरी देहरादून मार्ग पर झड़ी पानी के निकट एक व्यक्ति 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, अग्निशमन दल, मसूरी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को खाई से निकालकर 108 की मदद से देहरादून मैक्स अस्पताल भेजा, जहां उसका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है.

गाय को रोटी खिलाते समय हुआ हादसा: बताया जा रहा है कि इंदिरा कॉलोनी निवासी जितेंद्र रोहिल्ला अपने परिवार के साथ झड़ी पानी से देहरादून की ओर जा रहे थे. रास्ते में गाय को रोटी खिलाते समय उनको धक्का लग गया. जिससे वह गहरी खाई में जा गिरे. मौके पर पहुंचे मसूरी उप जिलाधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने घटनास्थल पर जाकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया और घायल को मुख्य मार्ग तक पहुंचने में मदद की.

घायल को उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल: प्रत्यक्षदर्शी मोहन पेटवाल ने बताया कि उनके द्वारा एक गाय को रोटी खिलाई जा रही थी. इसी दौरान गाय के धक्के से वह गहरी खाई में जा गिरे. वहीं, उप जिलाधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य में सभी विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को चिकित्सालय भेजा गया है. उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा बेहतर तालमेल दिखाते हुए कुछ ही मिनट में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया.

Share This Article
Leave a Comment