मिस श्रीलंका ब्यूटी पेजेंट की पहली ही प्रतियोगिता में बवाल, आपस में भिड़े कंटेस्टेंट्स; Video वायरल

Rohit Kumar
2 Min Read

न्यूयॉर्क. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के स्टेटन द्वीप में आयोजित पहली बार मिस श्रीलंका सौंदर्य प्रतियोगिता (Miss Sri lanka Beauty Pagent) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें महिला और पुरुष एक-दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं. इस प्रतियोगिता में करीब 300 मेहमानों ने हिस्सा लिया था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि किस वजह से आपस में झड़प हुई. हालांकि इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई, जिससे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोजकों ने इस कार्यक्रम को स्टेट आइलैंड पर आयोजित करने का फैसला किया. क्योंकि यहां बड़ी संख्या में श्रीलंकाई लोगों का घर है जो अमेरिका में रह रहे हैं. श्रीलंका के प्रवासी लोग अपने देश की मदद करना चाहते थे, जो इस वक्त आर्थिक संकट से जूझ रहा है. पेजेंट आयोजकों में से एक, सुजानी फर्नांडो का हवाला देते हुए, न्यूयॉर्क पोस्ट ने कहा कि 14 प्रतियोगियों में से कोई भी लड़ाई में शामिल नहीं था. बता दें कि इससे पूर्व भी एक मिस श्रीलंका पुष्पिका डिसिल्वा विवादों में घिर चुकी हैं.

कार्यक्रम के दौरान मिस श्रीलंका ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर से क्राउन छीन लिया था और आरोप लगाया था कि वह तलाकशुदा हैं. हालांकि इस मामले में उनको गिरफ्तार कर लिया गया था.   इस घटना ने श्रीलंका के सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है. यूजर्स ने कहा कि इस तरह की घटना ने अमेरिका में श्रीलंका की छवि को खराब किया है.

एक यूजर ने वायरल वीडियो को लेकर ट्विटर पर कहा कि यह श्रीलंका के विशिष्ट लोगों का व्यवहार है, जो एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सी व छाते से हमला कर रहे हैं. हालांकि कार्यक्रम के अंत में एंजेलिया गुनासेकरा को देश के कैंसर अस्पताल के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में मिस श्रीलंका न्यूयॉर्क का ताज पहनाया गया.

Share This Article
Leave a Comment