डायबिटीज में इस ग्रीन जूस का करें सेवन, ब्लड शुगर होगा कम, जानें इसके अन्य फायदे

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। एक्सपर्ट्स फलों का जूस पीने की सलाह इसलिए नहीं देते, क्योंकि इससे फाइबर और कई पोषक निकल जाते हैं। हालांकि, सब्ज़ियों से बना जूस आपकी बॉडी को फायदा पहुंचाता है। यह आपके द्वारा चुने गए सब्जी के रस के आधार पर पोषक तत्वों, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा हरे जूस पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के पाषण पहुंचाते हैं।

आज के ज़माने में आपको बाज़ार में भी ग्रीन जूस मिल जाएगा। हालांकि, इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। जूस बनाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसमें चीनी न मिलाएं।

डाइट में ग्रीन जूस शामिल करने के फायदे

  1. हरे जूस विटामिन-ए या विटामिन-सी या विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है। यह सभी पोषक तत्व शरीर को कई तरह से फायदा देते हैं।
  2. हरे जूस में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अच्छी होती है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है। ये एंटीऑक्सिडेंट शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में भी मदद करते हैं, जो दिल की बीमारियों को जन्म देने और प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।
  3. ग्रीन जूस वज़न को कम करने में भी मददगार साबित होते हैं। ये बिना कैलोरी जोड़े आपके पेट को आसानी से भर देते हैं। ये पाचन को बेहतर बनाते हैं जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है।
  4. ग्रीन जूस डिटॉक्स में भी मदद करते हैं। आप अपनी डाइट में हरे जूस को शामिल कर शरीर को तेज़ी से डिटॉक्स कर सकते हैं।
  5. हरे जूस शरीर में पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में भी मदद करते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Share This Article
Leave a Comment