मुरादाबाद में डीसीएम और टाटा मैजिक के बीच टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद के दलपत पुर के काशीपुर हाइवे पर पिकअप वैन और डीसीएम की जबरदस्त भिड़ंत में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप में जोरदार टक्कर मारी, इस भिडंत में डीसीएम पिकअप के ऊपर पलट गया , जिसके नीचे पिकअप पर बैठे लोग डीसीएम के नीचे दब गए। इस हादसे में अब तक 10 लोगो की मौत की खबर है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी व अन्य अधिकारी घायलों को देखने पहुंचे। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों को कॉसमॉस रेफर किया गया है।

सीडीओ सुमित यादव ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। शवों का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराया जा रहा है । हादसे में 7  घायलों को कॉसमॉस के लिए रेफर किया है सबका जल्द से जल्द उपचार कराया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment