गाजियाबाद को 868 करोड़ की सौगात, सीएम योगी करेंगे 90 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

News Desk
3 Min Read

गाजियाबाद। मुरादनगर में आज आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 868 करोड़ रुपये की 90 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 33 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा और 57 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

ये विकास परियोजनाओं मोदीनगर और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र की हैं। इनमें हापुड़ चुंगी पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने का कार्य भी शामिल है।

लोकार्पण के लिए प्रमुख दस परियोजनाएं

1. 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक का निर्माण कार्य
2. 47वीं वाहिनी पीएसी में 100 एवं 150 जवानों के लिए दो बैरकों का निर्माण कार्य
3. मैनापुर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य
4. शास्त्रीनगर में राज गैस एजेंसी से बागवाली कालोनी तक रजापुर फ्लाइओवर तक रिसर्फेसिंग का कार्य
5. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मधुबन – बापूधाम आवासीय योजना में 856 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य
6. मोदीनगर में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य
7. रावली सुराना मार्ग पर मुख्य द्वार से मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य
8. सिखेड़ा हजारी से फफराना मार्ग का निर्माण कार्य
9. ह्दयपुर भंडोला, कनकपुर, शेरपुर, शकूरपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पेयजल योजना का कार्य
10. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निवाड़ी में 240 ईडब्ल्यूएस भवनों का निर्माण कार्य

इन दस विकास परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

1. हापुड़ चुंगी पर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य
2. पुलिस लाइन में ट्रांजिट हास्टल का निर्माण कार्य
3. नवीन हाइस्कूल भवन भदौली का निर्माण कार्य
4. दुहाई औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य
5. हापुड़ रोड से थाना मधुबन बापूधाम तक नाले व सड़क का निर्माण कार्य
6. मोदीनगर में मतौर- डोलचा सीमा के बीच हरनंदी नदी पर बने दो लेन सेतु व पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य
7. मुरादनगर में भदौली के पास हरनंदी नदी पर बने दो लेन सेतु , पहुंच मार्ग का निर्माण् कार्य
8. राजनगर एक्सटेंशन में हम – तुम राेड के चौड़ीकरण, ड्रेनेज एवं सीवर लाइन डालने का कार्य
9. मधुबन बापूधाम में विकसित भारत पार्क का निर्माण कार्य
10. थाना बापूधाम के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य

Share This Article
Leave a Comment