हरिद्वार। हरिद्वार दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज और अस्पताल का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में जाना और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने साफ कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अगस्त 2023 तक मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। 2024 तक यह पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी के लोगों को अपनी बात पार्टी स्तर पर रखनी चाहिए। चाहे उसमें विधायक हो या पार्टी संगठन का कोई भी पदाधिकारी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, सीएमओ डाक्टर खगेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान, पूर्व महापौर मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।
सीएम धामी ने हरिद्वार में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण, कहा- 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य
Leave a Comment
Leave a Comment

