ग्रेटर नोएडा। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में पूरी की पूरी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। और न सिर्फ पंजाब और उत्तराखंड में भी लड़ेगी। हालांकि आगे चुनाव में उनकी पार्टी अकेले लड़ेगी या फिर गठबंधन में लड़ेगी यह अभी चर्चा का विषय है।
उनके पार्टी के पंजाब, अरुणाचल प्रदेश में भी विधायक हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित जीएनआइओटी कॉलेज के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कहीं।
यहां पर चिराग पासवान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान, उन्होंने अपने जीवन में आई कठिनाइयों का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खुद की प्रोफाइल ऐसी बनाओ कि यदि कहीं पर कोई तुम्हारी प्रोफाइल बता रहा हो, तो गर्व महसूस हो और सामने वाला व्यक्ति भी वैसा ही बनने की चाह रखे।
उन्होंने कहा कि कभी खुद पर तरस खाने की बजाय परिस्थितियों से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए और लक्ष्य को हासिल करें।

