अलीगढ़ में सैनिटाइजर डालकर मां ने बेटी को जिंदा जलाया, छह साल की मासूम के पहले बांध दिए हाथ-पैर फिर…

Rohit Kumar
2 Min Read

अलीगढ़. उत्तर प्रदेश से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक यूं तो हर घर में होता है लेकिन इस घर में ये झगड़ा जानलेवा बन जाएगा ऐसा शायद ही किसी को अंदाजा था. यहां पति से झगड़े का गुस्सा एक महिला ने अपने मासूम बच्चे पर निकाला और वो भी ऐसा निकाला कि उसकी जान ही ले ली.

पति से विवाद करने के बाद पत्नी ने अपनी 5 वर्षीय मासूम बेटी को सेनेटाइजर डालकर जिंदा जला दिया. घटना के बाद कलयुगी मां मौके से फरार हो गई वहीं पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी मां की तलाश तेज कर दी है. घटना अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के मोहम्मदपुर बडेरा गांव की है. पुलिस के मुताबिक आशा देवी का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आशा देवी ने अपनी 5 वर्षीय बेटी वंदना के ऊपर सेनेटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया.

इस हादसे में उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मां घर से फरार हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पिता की तहरीर के आधार पर अतरौली पुलिस ने हत्यारन मां आशा देवी के खिलाफ 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है.

इस मामले में सीओ अतरौली मोहसिन खान ने बताया की मोहम्मदपुर गांव की रहने वाली आशा देवी ने पति से विवाद के बाद अपनी बेटी के ऊपर सेनेटाइजर डालकर उसे जिंदा जला दिया. घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. पति की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment