वित्तीय वर्ष 2022-23 : जन सहभागिता से बनेगा धामी सरकार का बजट, प्रतिनिधि समूहों से वार्ता कर लिए जाएंगे सुझाव

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल 2022-23 का बजट तैयार करने से पहले गढ़वाल और कुमायूँ मंडल में प्रतिनिधि समूहों के साथ संवाद करेंगे ।

वित्त मंत्री ने बताया कि कुमायूँ मंडल के नैनीताल और गढ़वाल मंडल के देहरादून में ये संवाद कार्यक्रम होंगे तथा नैनीताल में 14 मई को होने वाले इस संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के 2022-23 के बजट में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार संवाद कार्यक्रम किया जा रहा है जिससे लोगों की इच्छाओं के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को उसमें शामिल किया जा सके।

उन्होंने कहा कि सभीके सुझावों को ध्यान में रहते हुए उत्तराखंड का ऐसा बजट बनाया जाएगा जिसमें ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना’ निहित हो।

मंत्री ने कहा कि बजट में राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों के लोगों को लाभ मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान बजट से सम्बंधित सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिनिधि समूहों जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर एसोसिएशन, ट्रेड एसोसिएशन, सिडकुल एसोसिएशन, डेयरी फेडरेशन, चार्टड अकाउंटेंट आदि से सुझाव लिए जाएंगे ।

Share This Article
Leave a Comment