क्लास रूम में लटकी मिली प्रिंसिपल की लाश, खौफनाक मंजर को देखकर डर गए छात्र

Rohit Kumar
1 Min Read

हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के उपरांखा गांव के प्राइमरी स्कूल में बुधवार सुबह ऑफिस में प्रधानाध्यापक का शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुस्कुरा थाना क्षेत्र के कंधौली निवासी सुग्रीव श्रीवास ब्लॉक क्षेत्र के उपरांखा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर थे। वह पिछले कई दिनों से पारिवारिक कलह के चलते डिप्रेशन में थे। मंगलवार को घर नहीं गए और बुधवार सुबह स्कूल का स्टाफ पहुंचा और ऑफिस कमरा खोला तो हेडमास्टर का शव पंखे से लटका मिला।

शव लटकता देख स्टाफ में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। मुस्कुरा थाना प्रभारी विनोद सरोज ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशान थे और डिप्रेशन में चल रहे थे। प्रथम दृष्टया इसी वजह फांसी लगाने की बात सामने आ रही है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Share This Article
Leave a Comment