हे भगवान! गंदी फिल्म देख भाई ने 8 वर्षीय चचेरी बहन से किया दुष्कर्म का प्रयास, विफल होने पर की हत्या

Rohit Kumar
2 Min Read

यूपी के बुलंदशहर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक चचेरे भाई ने पहले गंदी फ‍िल्‍म देखी. इसके बाद अपनी 8 साल की बहन के साथ रेप की कोशिश की. दुष्‍कर्म करने पर विफल होने पर कलयुगी भाई ने बहन को मौत के घाट उतार दिया. मासूम के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं. घटना की जानकारी पुलिस को होने पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह है पूरा मामला 

दरअसल, यह पूरी घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है. यहां गुरुवार सुबह 8 वर्षीय बच्ची का शव उसके ताऊ की चारपाई पर पड़ा मिला. घर वालों से पूछताछ में पता चला कि मासूम बच्‍ची घर के बाहर सो रही थी. वहीं, कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जब बच्ची के चचेरे भाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि गुरुवार देर रात वह मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहा था, इसी दौरान घर में सो रही उसकी चचेरी बहन गर्मी होने के कारण उसकी चारपाई पर सोने आ गई. बहला-फुसलाकर वह उसे बराबर में पड़े खाली प्लाट में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया. बहन ने काफी विरोध किया. इतना ही नहीं शोर-शराबा करने लगी.

शरीर पर नाखून के निशान 

शोर-शराबा करने पर चचेरे भाई ने बहन की गला दबाकर हत्‍या कर दी. इसके बाद शव को ताऊ की चारपाई पर रख दिया. सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई. पुलिस को बच्ची के शव पर नाखून और चोट के निशान मिले थे और पैरों पर मिट्टी लगी थी. बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका के चलते शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Share This Article
Leave a Comment