Ghaziabad: चलती कार के दरवाजे पर लटक कर लड़कों ने किया स्टंट, कार समेत चार गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

गाजियाबाद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में 4 लड़के चलती कार में स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। किसी व्यक्ति ने इस घटना को अपनी मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि यह वीडियो गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन इलाके का है। वीड़ियो देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार काफी अधिक है। युवक चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर उसपर लटक जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा और चारों युवकों को अरेस्ट कर लिया है।

इस वीडियो के संबंध में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार सिंह ने कहा कि चलती गाड़ी पर स्टंट कर रहे चारों लड़कों को कार के साथ अरेस्ट कर लिया गया है। 8 मई को पुलिस के संज्ञान में यह वायरल वीडियो आया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई।

Share This Article
Leave a Comment