लापता छात्र का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Amit
1 Min Read

लखनऊ। लापता छात्र की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका शव बरामद हुआ। खबर मिली तो घर वाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। परिजन से बात करके जानकारी ली।  मामला बीकेटी के भोली का है। घरवालों ने बताया कि 12 दिसंबर की रात 7:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। काफी देर हो जाने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। 13 दिसंबर को बीकेटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

अब निर्माणाधीन रॉ हाउस में उसका शव मिला है।सुबह गांव के कुछ लड़के मवेशी चराने गए थे। उन्होंने विश्रामपुर गांव के पास बने रॉ हाउस में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम की मदद से पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छात्र की तलाश में लापरवाही बरती।

Share This Article
Leave a Comment