भाजपा को लगा झटका- डॉ. नीना राठी और सतपाल राठी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, जल्द कांग्रेस में होंगे शामिल 

Amit
1 Min Read

हरियाणा। भाजपा से बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की टिकट न मिलने से नाराज महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीना राठी और हरियाणा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राठी ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

डॉ. नीना राठी और सतपाल राठी पिछले साढ़े चार साल से भाजपा से जुड़े हुए थे, लेकिन बहादुरगढ़ सीट से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। दंपती ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ पर टिकट बंटवारे में गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पार्टी के अंदर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दोनों नेता 23 सितंबर को रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। राठी दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन उन्हें नजरअंदाज किया गया।

Share This Article
Leave a Comment