प्रियंका गांधी वाड्रा का बड़ा आरोप, कहा- मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही भाजपा सरकार

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किए जा रहे हैं। प्रियंका ने विपक्षी नेताओं के फोन टैपिंग किए जाने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘फोन टैपिंग छोड़िए, मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं। सरकार के पास और कुछ काम नहीं है क्या?’

गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश सरकार उनके फोन टैप कर रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनकी बातचीत सुनते हैं। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयागराज में आयोजित महिला सशक्तीकरण सम्मेलन पर भी तंज किया।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के अभियान ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की वजह से प्रधानमंत्री को महिलाओं के लिए काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शक्ति के आगे प्रधानमंत्री झुक गए हैं और यह उत्तर प्रदेश की महिलाओं की जीत है।

Share This Article
Leave a Comment