बड़ौत में मासूम पर बर्बर हमला, परिवार को धमकी देकर दहशत फैलाई

Amit
1 Min Read

गली में खेल रहे नौ साल के बच्चे को पीटकर किया घायल, मां को ट्रेन के आगे फेंकने की कोशिश,

बागपत- उत्तर प्रदेश के बड़ौत तहसील के बड़का गांव की एक गली में खेल रहे 9 साल के लक्की पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हिंसक हमले में बच्चे की जांघ और कुल्हे की हड्डी टूट गई। चीख-पुकार सुनकर जब उसकी मां मुनेश दौड़कर उसे बचाने आई, तो आरोपियों ने उसे पकड़कर ट्रेन की पटरी की ओर धकेलने की कोशिश की।

हंगामा सुनकर लक्की के पिता ललित भी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। किसी तरह वे घायल बेटे को लेकर निजी अस्पताल की ओर निकले, लेकिन रास्ते में करीब तीन किलोमीटर तक कुछ बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और खुलेआम धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो अंजाम भुगतना होगा।

घटना से सहमे ललित ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रोहित, रमेश, सोनू, सनी, सागर, बीरमती और प्रमिता नामक सात लोगों के खिलाफ कई संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Share This Article
Leave a Comment