Etawah News: लापरवाही से औरैया का बंदी जेल से फरार, कारागार में मची अफरा-तफरी; वार्डर व तीन आरक्षी निलंबित

Rohit Kumar
1 Min Read

इटावा जिला जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस खबर ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए है. दरअसल इटावा जिला जेल से एक कैदी भाग गया है. बताया जा रहा है कि यह कैदी जेल परिसर में बने खेत मे खेतीबाड़ी का काम करता था.  ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की लापरवाही से यह कैदी भागने में सफल हो पाया है.

कैदी जिस कमरे में बंद था उस कमरे का ताला लापरवाही से बंद करने की बात सामने आ रही है. एसएसपी संजय कुमार ने जिला जेल पहुंचकर निरीक्षण किया है. बताया जा रहा है कि कैदी औरैया जनपद के एरवाकटरा का रहने वाला है. लड़की को भगा के लेजाने के आरोप में कैदी जेल में बंद था. थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कराया गया है.

Share This Article
Leave a Comment