यूपी में बदमाश बेखौफ, दो घरों में डाला डाका, वारदात के दौरान खीर और केले खाए

Rohit Kumar
1 Min Read

यूपी पुलिस जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव के अंतिम चरणों के मतदान की व्यवस्था बनाने में व्यस्त है, वहीं बदमाश इसका फायदा उठाकर जमकर लूट की वारदात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार बदमाशों ने जिले के दो घरों में लूट की वारदात कर डाली। जानकारी के अनुसार जिले के मीरापुर कसबे की नई बस्ती में सोमवार रात बदमाशों ने दो मकानों में डकैती की घटना को अंजाम दिया। पुलिस जांच में जुटी है।

मोहल्ले के युसूफ पुत्र अब्दुल वहीद के परिजनों को एक कमरे में बंधक बनाकर तीन तौले सोना, आधा किलो चांदी, 40 हजार की नगदी लूटी।  शाहनजर पुत्र जान मोहम्मद के घर मे जान मोहम्मद की कनपटी पर तमंचा लगाकर परिजनों को बंधक बनाकर 16 तौले सोना साढे चार लाख की नगदी लूटी ली। वारदात के बाद बदमाश पीडि़तों को धमकी देते हुए फरार हो गए। दिन निकलने पर अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि छानबीन की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment