DJ पर नाचने को लेकर हुई कहासुनी, गुस्साए लड़के ने टोमेटो सॉस की बोतल घोंपकर मार डाला

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बरेली में 11 साल के किशोर की डीजे पर डांस करते समय मामूली कहासुनी में हत्या कर दी गई. आरोप है कि उसी के हमउम्र किशोर ने टोमेटो सॉस की बोतल सिर पर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहीं, हमला करने वाला किशोर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि गांव रतनपुर में बारात आई हुई थी. इसमें दोनों किशोर डीजे पर डांस कर रहे थे. इसी दौरान कहासुनी हो गई. गुस्से में एक किशोर ने दूसरे के सिर पर टोमेटो सॉस की बोतल मार दी. इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन परिजन उसको अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई.

मामले में FIR दर्ज कर ली गई है- पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारोपी की तलाश शुरू की. इस मामले में एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि दोनों किशोरों के बीच डांस के दौरान झगड़े की बात पता चली है. इसी में उसकी हत्या कर दी गई. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई की जाएगी.

5वीं कक्षा में पढ़ता था किशोर

मृतक के परिजन सतपाल ने बताया कि डीजे पर डांस हो रहा था. इसी बीच खींचतान हो गई तो एक बच्चे ने सिर पर बोतल मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. वह पांचवीं कक्षा में पढ़ता था.

Share This Article
Leave a Comment