नाराज बेटे ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर की हत्या, केस दर्ज

Amit
2 Min Read

रुड़की। ईंट पथाई जल्द करने की बात कहने से नाराज बेटे ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ईंट पथाई जल्द करने की बात कहने से नाराज बेटे ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रविवार अलसुबह करीब तीन बजे वह पत्नी और बेटे के साथ ईंट पथाई कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बेटे को ईंट की पथाई जल्दी-जल्दी करने की बात कही। इसे लेकर मुजाहिर की पिता से बहस हो गई। बहस के बीच गुस्साए मुजाहिर ने पिता के सिर पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी और फरार हो गया। शोर सुनकर पास में ही ईंट पथाई कर रहे अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार व एसएसआई रफत अली समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। ईंट भट्ठा मालिक जफरुद्दीन की तहरीर पर मुजाहिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment