अराजक तत्वों ने मंदिर पर फेंका पत्थर, स्थानीय लोगों में आक्रोश, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Rohit Kumar
3 Min Read

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धार्मिक स्थल का अपमान कर माहौल बिगाड़ने का एक और मामला सामने आया है. ताजा केस हर्रावाला स्थित काली माता मंदिर का है, जहां मुस्लिमों की पारंपरिक गोल टोपी लगाए एक व्यक्ति के पेशाब करने और फिर पत्थरबाजी करने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया.

मुस्लिम व्यक्ति की ओर से तोड़फोड़ करने और गेट पर पेशाब करने का मामला पता चलते ही हंगामा हो गया. घटना के बाद हिन्दू संगठनों में आक्रोश जताया. मंदिर के भारी मात्रा में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और हंगामा किया. घटना देर रात एक बजे के करीब की बताई जा रही है. मुख्य सड़क से एक युवक मंदिर के बाहर आया और मंदिर के गेट पर पेशाब करने लगा. इसके बाद उसने मंदिर पर पत्थर फेंके. यह सब कृत्य करने वाले आरोपी ने गोल टोपी पहनी है. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

हिन्दू संगठनों का कहना है कि इससे पहले भी मंदिरों में देवी देवताओं की मूर्तियों को खंडित करने या मंदिर को क्षतिग्रस्त करने की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से सख्ती न होने के कारण ऐसा लगातार हो रहा है. वहीं पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि शख्स ने जानबूझकर ऐसी घटना क्यों की. क्या उसका मकसद सांप्रदायिक सदभाव को बिगाड़ना था या फिर वो कोई मानसिक विक्षिप्त है. पुलिस आसपास के इलाके के भी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके.

हर्रावाल पार्षद विनोद कुमार ने कहा है कि किसी विधर्मी ने हिन्दू मुस्लिम के बीच माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसा किया है. उसने पेशाब करने के बाद पत्थर से मंदिर का शीशा तोड़ा और अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन वो नाकाम रहा. इसके बाद वो भाग गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ और आला अधिकारी वहां पहुंचे और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए गए. हिन्दू संगठनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है.

Share This Article
Leave a Comment