अमृतसर: मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से लगाई छलांग

Amit
1 Min Read

अस्पताल में चल रहा था इलाज, ऑपरेशन से पहले कूदकर दी जान

पंजाब- गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में वीरवार को एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 45 वर्षीय बलजिंदर सिंह ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। बलजिंदर सिंह वेरका कस्बे के निवासी थे और एक फैक्टरी में काम करते थे। बताया गया है कि वे लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे और अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था।

कुछ दिन पहले छुट्टी मिलने के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए दोबारा बुलाया गया था। इसी दौरान बलजिंदर अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर चले गए और छलांग लगा दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एडीसीपी हरपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment