अमृतसर: पूर्व सरपंच पलविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप

Amit
2 Min Read

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर जिले के राजासांसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में सोमवार देर रात अकाली दल के पूर्व सरपंच पलविंदर सिंह की उनके ही पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल आरोपी फरार है, और पुलिस ने उसकी तलाश के लिए इलाके में दबिश तेज कर दी है।

दरवाज़ा खटखटाकर की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रात करीब 12 बजे कार में सवार होकर पलविंदर सिंह के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही पलविंदर सिंह बाहर आए, आरोपी ने उन पर तीन गोलियां दाग दीं, जो सीने पर लगीं। पलविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान में मदद मिल रही है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ससुराल में रहता था

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी, पलविंदर सिंह का पड़ोसी है और वह सैदपुर गांव में अपने ससुराल में रह रहा था। वारदात के बाद से ही वह फरार है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी है और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

Share This Article
Leave a Comment