इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी लापता, गैर समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप

Amit
2 Min Read

मैनपुरी: मैनपुरी के करहल कस्बे की एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी की इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद निवासी एक गैर समुदाय के युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजन किशोरी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेवर और सामान लेकर घर से निकली किशोरी

मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने शुक्रवार को करहल थाने में तहरीर दी कि उनकी बेटी एक जुलाई की सुबह अचानक घर से लापता हो गई। वह अपने साथ घर से कुछ जेवर और अन्य सामान भी ले गई। परिजनों ने पहले खुद तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामला थाने में दर्ज कराया गया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी युवक से दोस्ती

पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से मुरादाबाद के अबदुल्ला बाड़ा, विलारी निवासी साकिब हुसैन नामक युवक से हुई थी। परिजनों को आशंका है कि किशोरी को वही अपने साथ ले गया है।

परिजन डरे, किसी अनहोनी की आशंका

परिवार का कहना है कि किशोरी नाबालिग है और उसे बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। परिजनों को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अप्रिय घटना न हो गई हो, जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है।

पुलिस ने शुरू की जांच, तलाश जारी

करहल थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर साकिब हुसैन के खिलाफ अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम मुरादाबाद समेत संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment