भीषण ठंड से राहत दिलाने के लिए एडवोकेट प्रमोद नागर ने कम्बल वितरण किया

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा: आज जब सारी दुनिया व देशभर में लोग नए साल का जश्न मना रहे थे तब उस समय दादरी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद नागर क्षेत्र में चारों तरफ घूम कर जरूरतमंदों को बड़ी संख्या में कम्बल बांटने का काम कर रहे थे। एक बुजुर्ग महिला शांति देवी ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसे ऊर्जावान युवा नेताओं की ही क्षेत्र को जरूरत है जो सच्ची लगन से आम आदमी के बीच रहकर सेवा कर सके। इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि निरंतर जनसेवा करने की प्रेरणा देश के यशस्वी प्रधान सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मिलती है जो कि अठरह बीस घंटे लगातार सक्रिय भूमिका में रहते हैं। सर्दियों में हर वर्ष की भांति इस बार भी हमारी तरफ से कम्बल वितरण का काम लगातार किया जा रहा है। जनवरी में प्रथम सप्ताह के सातों दिन क्षेत्र में घूम फिरकर ऐसी जगहों पर पहुंच कर कम्बल बांटने का काम करेंगे जहां बहुत ज्यादा जरूरत है।

Share This Article
Leave a Comment