गुमखाल-सतपुली मार्ग पर हादसा, ऑपरेटर पर हत्या का आरोप

Amit
1 Min Read

झगड़े के बाद ऑपरेटर ने युवक को मशीन से कुचला, पुलिस कर रही जांच

कोटद्वार। मखाल-सतपुली मार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना देर रात की बताई जा रही है, जब काम में लगी पोकलेन मशीन के ऑपरेटर ने युवक को कुचल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक और मशीन ऑपरेटर के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि ऑपरेटर ने पोकलेन मशीन से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वहां से भाग निकला और अब तक फरार है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment