जाफरपुर कलां हत्याकांड में आरोपी हवलदार गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली – दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में डिलीवरी बॉय पांडव कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी हवलदार नीरज को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे देर रात जाफरपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया।

जांच में सामने आया कि घटना के समय आरोपी ड्यूटी पर नहीं था। बताया जा रहा है कि देर रात पांडव कुमार और उसके दोस्त कृष्ण जन्मदिन समारोह से लौटने के बाद सड़क किनारे खड़े थे, तभी पास में रहने वाले नीरज से उनका विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर आरोपी ने नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगने से पांडव कुमार की मौत हो गई, जबकि कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक वारदात रात करीब 2:30 बजे हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस फायरिंग की वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment