चैत्र दुर्गाष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और शुभ योग का समय

Rohit Kumar
2 Min Read

मार्च 2023 का पंचांग- सुजीत जी महाराज- आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है।नवरात्र का आज अष्टमी व्रत है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। माता के 09 भिन्न भिन्न रूपों की उपासना करें।शक्ति उपासना करें।अष्टमी के दिन दुर्गासप्तशती का पाठ अनन्त पुण्य प्रदान करता हस।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें। माता के नाम का जप अवश्य करना चाहिए। असत्य से दूर रहें व शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें।आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। मंदिर में वृक्षारोपण करें।

हनुमान जी की स्तुति करें। मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।इस समय अन्न दान का अनन्त पुण्य है,नवरात्र व्रत रखने का महान पुनीत अवसर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)

दिनांक 29 मार्च 2023
दिवस बुधवार
माह चैत्र , शुक्‍ल पक्ष
तिथि अष्टमी
सूर्योदय 06:17am
सूर्यास्त 06:36pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मिथुन
करण विष्टि
योग शोभन

 

आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurat)

शुभमुहूर्त समय अशुभ मुहूर्त समय
अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक
विजय मुहूर्त 02:29pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19pm से 06:56pm तक
Share This Article
Leave a Comment