Aaj ka Panchang 06 October 2023: आज है कालाष्टमी और जितिया व्रत, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा समय

Rohit Kumar
2 Min Read

आज का पंचांग, 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार:
राष्ट्रीय मिति आश्विन 14, शक संवत 1945, आश्विन, कृष्ण, सप्तमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 20, रबि-उल्लावल-20, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अक्टूबर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सप्तमी तिथि प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग अगले दिन तड़के 05 बजकर 30 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। बव करण प्रातः 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री महालक्ष्मी व्रत सम्पन्न (चन्द्रोदय-व्यापिनी), अष्टमी का श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत।

सूर्योदय का समय 6 अक्टूबर 2023 : सुबह 6 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 6 अक्टूबर 2023 : शाम में 6 बजकर 2 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2023 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर में 12 बजे तक। गुलिक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 33 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी का आराधना करें और उन्हें लाल रंग को कोई भी पुष्प अर्पित जरुर करें।

Share This Article
Leave a Comment