आदमपुर -भादरा रोड़ पर एक ट्राला ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत 

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  हिसार के आदमपुर भादरा रोड़ पर पराली से भरे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रहे एक ट्राला ने टक्कर मार दी। यह हादसा रात करीब 2.30 बजे कोहरे के कारण हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए। घायलों को आदमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार खनौरी निवासी ट्रैक्टर चालक प्रगट सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली में पराली भरकर आदमपुर -भादरा रोड़ की ओर जा रही थी। कोहरा घना होने के कारण उने ट्राली को सड़क किनारे रोक लिया। वह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में ही आराम कर रहा था। करीब 2.30 बजे एक ट्राला ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिसमें प्रगट सिंह की मौत हो गई। उसका साथ कृष्ण कुमार भी घायल हो गया। हादसे में ट्राला चालक आदमपुर वासी सचिन भी घायल हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment