
गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। संभल के सुंदरपुर निवासी जयशंकर पुत्र राकेश रात करीब 8:30 बजे संतोष मेडिकल कालेज प्रताप विहार के पास हादसे का शिकार हो गए।
ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्रताप विहार स्थित फ्लोरेंस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब 10 बजे अस्पताल से पुलिस को घटना की सूचना मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन से जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपित चालक की तलाश को जा रही है।
