पानीपत की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ रख 

Amit
1 Min Read

हरियाणा। पानीपत के कबाड़ी रोड स्थित एक फैक्टरी कृष्णा इंटरप्राइजेज में मंगलवार रात आग लग गई। इस घटना में फैक्टरी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं फैक्टरी में तैयार कच्चा-पक्का माल, मशीनरी और ट्रैक्टर भी जल गया।

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर सुबह तक पानी की बौछार की। सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

विशेष बात यह है कि इस बार आग कबाड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर की कृष्णा इंटरप्राइजेज में लगी। जबकि पिछले चार दिन में कबाड़ी रोड और बरसात रोड पर फैक्टरी गोदाम में आग लगने की यह आठवीं घटना है। चार दिन में अकेले कबाड़ी रोड पर छठी फैक्टरी में आग लगी है।

Share This Article
Leave a Comment