मंत्री गणेश जोशी पर सिरफिरे ने की हमले की कोशिश, राह गिरों ने पकड़ कर पीटा, वीडियो हुई वायरल !!

Rohit Kumar
1 Min Read

Dehradun News: देहरादून के डाकरा बाजार में एक सिरफिरे की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

युवक ने दुकानों में घुसकर सामान उठाया और लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया।#ganeshjoshi#Dehradunpic.twitter.com/4CNAN5fsGY

बताया जा रहा है कि युवक ने कई दुकानों में घुसकर सामान उठाया और कई लोगों के साथ मारपीट की। वहीं दुकान पर बैठे दुकानदारों पर वार कर दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी वहां से गुजर रहे थे। हंगामा देख वह मौके पर पहुंचे तो सिरफिरे ने उन्हें भी पकड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान भीड़ ने उसे वहां से हटाया और मंत्री के सामने ही उसकी खूब धुनाई कर दी। इस दौरान मंत्री लोगों को रोकते हुए भी दिखाई दिए। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment