एक गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक गांजा तस्कर गौरव पुत्र नेत्रपाल निवासी मकान नंबर 102 गली नंबर 1, 25 फुटा रोड सरस्वती विहार थाना लोनी जिला गाजियाबाद को हरिओम धर्म कांटा के पास सेक्टर-60 नोएडा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment