रानीपुर। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में चेन स्नेचिंग की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का पता लगते ही पुलिस जांच में जुट गई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर के एन-17 निवासी मनजीत सिंह बीते 31 जुलाई की सुबह करीब 9:15 बजे अपने घर के बाहर सड़क पर टहलते-टहलते फोन पर अपने मित्र से बात कर रहे थे। उसी वक़्त मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेजी से आए और उनके गले से चेन झपट ली। मनजीत सिंह ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें चेन का एक हिस्सा उनके हाथ में रह गया, लेकिन आरोपी बाकी हिस्सा लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों को तलाश जरी हैं।
