विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तेहत 50 हज़ार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

राजस्थान। कोटा रेंज में चलाए जा रहे विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने लूट, हत्या, डकैती जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त 50 हजार के इनामी अपराधी करणनाथ कालबेलिया को पकड़ लिया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान सदर थाना पुलिस ने 50 हजार के इनामी व उद्घोषित अपराधी करणनाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया है।

लूट-डकैती जैसे कई अपराधों में शामिल है आरोपी

आरोपी पर लूट, डकैती, हत्या, नकबजनी और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 5 मामले दर्ज हैं, और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई कोटा रेंज के आईजी के निर्देश पर चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के अंतर्गत की गई। सदर थानाधिकारी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को प्रभावी रणनीति के तहत गिरफ्तार किया।

अपराधियों की धरपकड़ को चलाया अभियान 

एसपी मीणा ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी, हथियारों की अवैध सप्लाई, स्थायी वारंटी, उद्घोषित और हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। इस अभियान की निगरानी वृत्ताधिकारी अरुण कुमार कर रहे हैं, जबकि संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।

सदर थाना पुलिस की इस कार्रवाई को पुलिस मुख्यालय द्वारा भी सराहा गया है। अभियान के तहत आगे भी ऐसे फरार और इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment