हापुड़ में 5 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

Amit
1 Min Read

 गाजियाबाद — उत्तर प्रदेश के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह स्कूल जा रही पांच वर्षीय अवनी, पुत्री संजय सैनी, पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। बच्ची के चेहरे, होंठ और कान पर गंभीर चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के समय बच्ची अकेले स्कूल जा रही थी। तभी सड़क किनारे मौजूद कई कुत्तों ने उस पर झपटकर हमला कर दिया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत दौड़े और बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।

स्थिति गंभीर, मेरठ किया गया रेफर

परिजन बच्ची को गंभीर हालत में तुरंत पास के अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

गांव में फैली दहशत, 

घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। “यह पहली बार नहीं है। गांव में बच्चे तो क्या बड़े भी कुत्तों के डर से अकेले बाहर नहीं निकलते।

Share This Article
Leave a Comment