कंटेनर डिपो में आग लगने से 49 लोगों की मौत, 160 से अधिक घायल

Rohit Kumar
2 Min Read

बांग्लादेश के चटगांव स्थित बीएम कंटेनर डिपो में शनिवार रात तेज विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई. इस घटना में अबतक 49 लोगो के मारे जाने की पुष्टि की गई है. वहीं 300 से अधिक लोग इस घटना में घायल हुए हैं. यह आग इतनी भीषण थी कि इसपर काबू पाने के लिए सेना को घटनास्थल पर भेजा गया. बता दें कि इस घटना में 5 दमकलकर्मियों की भी मौत हो गई है.

450 से अधिक लोग घायल

ढाका ट्रिब्यून समाचार ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया है कि अबतक 49 शवों को शवागार में पहुंचाया जा चुका है. वहीं स्वास्थ्य एवं सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम के हवाले से ढाका ट्रिब्यून ने बताया है कि इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इनमें कम से कम 350 लोग चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं जिनका इलाज चल रहा है.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

इस्लाम के मुताबिक मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है. वहीं द डेली स्टार समाचार पत्र के मुताबिक चटगांव के मंडलायुक्त अशरफुद्दीन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 560 डॉलर यानी 50,000 टका और घायरों को 224 डॉलर यानी 20,000 टका की राहत राशि दी जाएगी. इस घटना पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शोक व्यक्त किया है।

क्यों घटी घटना

बताया जा रहा है कि कंटेनर डिपो में रसायनों के कारण धमाका हुआ और आग लग गई. रात करीब पौने 12 बजे विस्फोट हुआ और एक कंटेनर में रसायन होने केकारण आग लग गई जो कि एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में फैल गई. इस बबा एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई भाषा को बताया कि डिपो मुख्य रूप से खाली था. आग लगने के बाद दमकलकर्मी, पुलिसकर्मी और अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद एक के बाद एक कंटेनर में हुए विस्फोट के कारण कई लोगों की मौत हो गई.

Share This Article
Leave a Comment