नोएडा में तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर 235 चालकों के चालान

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे पर निर्धारित सीमा से अधिक गति में वाहन चलाने के कारण 235 चालकों के चालान किए गए हैं। इंटरसेप्टर से वाहनों की गति की निगरानी करके चालान किए गए हैं। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी एक माह के लिए निलंबित किए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन दीपक कुमार शाह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर को महीने में एक बार इंटरसेप्टर मिलता है। चालकों को चालान ई मेल और मोबाइल पर संदेश के जरिए भेजा जाता है।

Share This Article
Leave a Comment